22 नवंबर 2026बेबाक पत्रकारिता, निष्पक्ष खबर
शहर चुनें
खोजें
BNP LIVE

लकड़ी नवीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,28.64 लीटर अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी,मौके से आरोपी को दबोचा,शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

प्रकाशित:
Siwan News
चित्र: परवेज़ अख़्तर
Siwan News
परवेज़ अख़्तर

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान कुल 28.64 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर महुआरी निवासी अनुज कुमार, पिता भूषण प्रसाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

सीवान पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित खबरें