
लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान कुल 28.64 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर महुआरी निवासी अनुज कुमार, पिता भूषण प्रसाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
सीवान पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


