22 November 2026Fearless journalism, impartial news
Select city
Search
BNP LIVE

मुजफ्फरपुर के होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार|

मुजफ्फरपुर के होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब के सेवन और तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर का है, जहां पुलिस ने एक निजी होटल में छापेमारी कर शराब की बोतलों के साथ कोलकाता की दो महिला एंकरों को गिरफ्तार किया है।

Published: · Updated:
muazffar pur raid
Photo: mine

मुजफ्फरपुर के होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब के सेवन और तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर का है, जहां पुलिस ने एक निजी होटल में छापेमारी कर शराब की बोतलों के साथ कोलकाता की दो महिला एंकरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी निवासी मधुमिता मुखर्जी और पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित दुर्गाचक निवासी पिंकी सिंह के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं मुजफ्फरपुर में शादी समारोहों में एंकरिंग करने आई थीं और माड़ीपुर स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात शादी समारोह में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों होटल के कमरे में लौटी थीं। इसी दौरान पुलिस को कमरे में शराब होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने होटल में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे से वोदका और प्रीमियम ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

होटल मैनेजर समेत चार लोगों पर FIR

मामले में एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि थानाध्यक्ष को शहर के होटल, लॉज और धर्मशालाओं की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में माड़ीपुर स्थित होटल में तलाशी ली गई, जहां दो महिलाएं ठहरी हुई थीं। कमरे से शराब की दो बोतलें बरामद कर जब्त की गईं और दोनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल से मुजफ्फरपुर आई थीं। पूछताछ के बाद होटल मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शराब कहां से आई, इसकी जांच जारी

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब दोनों महिलाएं अपने साथ पश्चिम बंगाल से लेकर आई थीं या मुजफ्फरपुर में किसी स्थानीय शराब कारोबारी ने होटल तक इसकी आपूर्ति की थी। शराब की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में मुजफ्फरपुर में करीब एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त किए जाने का मामला भी सामने आया था। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों ने बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related stories