22 November 2026Fearless journalism, impartial news
Select city
Search
BNP LIVE

एसपी भारत सोनी ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल,चार पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी का प्रशासनिक कदम, सुरेंद्र कुमार यादव बने आंदर अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक, राजू कुमार को अभियोजन कोषांग की कमान

Published: · Updated:
SiwanSP SiwanNews
Photo: Google
SiwanSP SiwanNews
Google

पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी,जवाबदेह एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसपी ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न इकाइयों के कार्यों में गति लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की गोपनीय शाखा से जिला आदेश जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। साथ ही उन्हें योगदान से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। एसपी के इस प्रशासनिक निर्णय से थानों और पुलिस कार्यालय की महत्वपूर्ण शाखाओं में जिम्मेदारियों का नया निर्धारण किया गया है।

जारी जिला आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव को पुलिस कार्यालय स्थित अभियोजन कोषांग के प्रभारी पद से मुक्त करते हुए त्वरित विचारण कोषांग के अतिरिक्त प्रभार से भी हटा दिया गया है। अब उन्हें आंदर अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।उनके स्थान पर सिसवन के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक राजू कुमार को पुलिस कार्यालय में प्रभारी अभियोजन कोषांग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें त्वरित विचारण कोषांग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं,थानों की कमान में भी बदलाव किया गया है। हुसैनगंज थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अनिकेत कुमार को जीरादेई का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि दरौंदा थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार निराला को सिसवन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के साथ ही संबंधित थानों में पुलिस नेतृत्व की नई व्यवस्था लागू होगी।

एसपी के आदेश से पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों का निर्धारण

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की ओर से जारी इस आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिना विलंब किए अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, आदेश के अनुपालन की जानकारी भी पुलिस कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों का बेहतर निर्धारण, कार्यों में समन्वय और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना होता है। एसपी भारत सोनी के इस निर्णय से जिले के पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज की नई व्यवस्था शुरू होगी। अब देखना होगा कि नवपदस्थापित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों और शाखाओं में किस तरह कार्यों को गति देते हैं।

Related stories